Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गणतंत्र दिवस पर मिल रहा 4 दिन की छुट्टी का मौका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गणतंत्र दिवस पर मिल रहा 4 दिन की छुट्टी का मौका
विज्ञापन
  • झारखंड के इन जगहों को शामिल करें अपनी ट्रैवल लिस्ट में

टीम एबीएन, रांची। गणतंत्र दिवस आने वाला है और इस दिन पूरे देश में की छुट्टी होती है। इस बार गणतंत्र दिवस गुरूवार के दिन पड़ रहा है और उसके अगले दिन वैसा तो छुट्टी नहीं है, लेकिन अपने काम से अगर आप एक दिन की एक्स्ट्रा छुट्टी लेते हैं तो शनिवार और रविवार के साथ चार दिन की लंबी छुट्टी का मजा ले सकते हैं। 

ऐसे में इन चार दिनों को आप घर पर बैठकर बर्बाद नहीं करना चाहते हैं और अपनी पत्नी और बच्चों संग ट्रैवल प्लानिंग करके अपना बेस्ट रिपब्लिक डे मनाना चाहते हैं तो आप अपने परिवार के साथ कहीं भी घूमने जा सकते हैं। अगर आप इन चार दिन की छुट्टियों में कहां जायें इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि तो चलिए हम आपको झारखंड के उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपना घूमने जा सकते हैं।

नेतरहाट : झारखंड की धरती पर नेतरहाट प्रकृति की सबसे खूबसूरत भेंट है। नेतरहाट को छोटानागपुर की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यहां की सूर्योदय एवं सूर्यास्त का नजारा इस हिल स्टेशन की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। यहां नेतरहाट डैम, चीड़ के वन, कोयल नदी का दृश्य, नाशपाती और नख के बागान सहित कई झरनों की प्राकृतिक सुंदरता देखने योग्य है।

नेतरहाट के मुख्य पर्यटन स्थल : कोयल व्यू प्वाइंट (सनराइज प्वाइंट), मैग्नोलिया प्वाइंट (सनसेट प्वाइंट), लोअर घघरी जलप्रपात, अप्पर घघरी जलप्रपात, नेतरहाट के सुहाने डगर, लोध जलप्रपात।

रांची : झारखंड की राजधानी रांची अपने में कई प्राकृतिक विरासत को समेटे हुए है। यहां देखने के लिए मंदिर, झरने, कई सुंदर दृश्य हैं। आप यदि घूमने के शौकीन हैं तो इस गणतंत्र दिवस पर आपको रांची जरूर घूमना चाहिए। इसके अलावा आप मोरहाबादी मैदान में होने वाले गणतंत्र दिवस के भव्य परेड के देखने भी रांची जा सकते हैं।

रांची में घूमने के मुख्य पर्यटन स्थल : जगन्नाथ मंदिर, टैगोर हिल, जोन्हा जलप्रपात, पतरातू घाटी, हुंडरू जलप्रपात, बिरसा जूलॉजिकल पार्क, पंचघाघ झरना।

देवघर : देवघर की गिनती भारत के सबसे प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल में होती है। देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए के लिए प्रसिद्ध है। हर साल यहां लाखों की संख्या में बाबा के भक्त उनके दर्शन करने के लिए आते हैं। इसके साथ ही देवघर अपना प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है।

देवघर में घूमने के मुख्य पर्यटन स्थल : बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर, बासुकीनाथ मंदिर, त्रिकुट पहाड़, नंदन पहाड़, नौलखा मंदिर।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 51,145