- राष्ट्रीय स्वयंवसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सह हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री, झारखण्ड-बिहार ने भरी हुंकार
टीम एबीएन, रांची। हिंदू जागरण मंच द्वारा खूंटी के रनिया स्थित डाक बंगला मैदान के गडसिदम बगीचा में स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सरना सनातन युवा महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार ने कहा कि भेदभाव रहित समाज का निर्माण ही हमारा संकल्प है। सामाजिक जागरण के बिना राष्ट्र की उन्नति नहीं हो सकती। व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र का निर्माण होता है। जबतक समाज में भेदभाव रहेगा राष्ट्र अपने सर्वोच्छ शिखर को नहीं छू सकता।
कार्यकर्ता के माध्यम से हम व्यक्ति के निर्माण का कार्य करते हैं। व्यक्ति जबतक चरित्रवान नहीं होगा तबतक राष्ट्र की छवि उज्ज्वल नहीं हो सकती। आज के वर्तमान दौर में मातृभूमि की रक्षा हमारा पहली प्राथमिकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा की भावना को जन जन तक पहुंचाना है और संगठन के नीव के बहुत मजबूत करना है। सभी को एक बात की गांठ बांध लेना चाहिए कि जबतक देश सुरक्षित है तबतक व्यक्ति सुरक्षित है। संगठन का काम किसी एक व्यक्ति का नहीं ना ही कोई अकेला इस दुष्कर कार्य कर सकता है। संगठन के लिए असंख्य निस्वार्थ कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है। समाज से भेदभाव ऊंचा निचा बड़ छोट की भावनाओं को मिटाना है। राष्ट्र को परमवैभव बनाने के लिए हम सभी को अपना अपना योगदान देना है।
ईश्वरीय शक्ति थे स्वामी विवेकानन्द
स्वामी विवेकानंद जी ईश्वरीय शक्ति थें। स्वामी जी के अग्नि समान ओजस्वी विचारों से आज भी समाज प्रकाशमान हो रहा है। स्वामी विवेकानंद जी ने राष्ट्र के दो आदर्शों में चलने की प्रेरणा दी थीं। वो दो आदर्श हैं , सेवा व त्याग। स्वामी जी का विचार था आने वाले सदी में सिर्फ राष्ट्र की आराधना होना चाहिए। स्वामी जी बोलते थे जब तक राष्ट्र सुरक्षित है तभी हमारे धर्म व व्यक्ति सुरक्षित रह पायेगा अतः पहले राष्ट्र रक्षा के जतन होने चाहिए। सेवा के लिए स्वामी जी अक्सर लोगों को प्रेरित करते थें। उनका विचार था कि जब तक देश में निर्धनता है तबतक देश के अमीरों को रात की सोना नहीं चाहिए।
धर्मांतरण के खिलाफ बिगुल फूंकें
सरना सनातन एक ही मा के दो पुत्र हैं। सरना समाज को हम कभी अपने से अलग नहीं मानते हैं। भोले-भाले जनजातीय सरना समाज के अस्तित्त्व मिटाने के लिए धर्मांतरण का पाप किया जा रहे। हम समाज से ये अपील करते हैं कि धर्मांतरण के खिलाफ हम सभी मिलकर बिगुल फुंके है। ईसाई व मिशन के लोग सेवा के आड़ में जनजातीय सरना समाज को धर्मांतरण करा रहे हैं। बड़ी ही जिम्मेदारी से हम कहना चाहते हैं कि, हम सरना समाज को यूं ही मिटने नहीं देंगे हर हाल में हम समाज को विखंडित होने से बचायंगे। हम किसी भी सूरत में धर्मांतरण को होने नहीं देंगे।
जिहाद विभाजनकारी षड्यंत्र है : लाल ऋषिनाथ शाहदेव, प्रदेश अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच
देश में चलाये जा रहे जिहाद के दानवी रुपों को अविलम्ब रोकना होगा। जिहाद से राष्ट्र को खतरा है। दरअसल जिहाद आतंकवाद का ही दूसरा रूप है। हमारा धर्म कभी भी हिंसा करना नहीं सिखाता इससे मजहब के लोगों को सीख लेने की जरूरत है। मजहब विस्तार की खूनी भवाना समाज में विभाजन की तस्वीर तैयार कर रही है। भारतीय धर्म ने कभी विस्तार की भावना रखा ही नहीं नतीजन धर्म विस्तार के लिए कभी खुन खराबा नहीं किया। लव जिहाद से हमारी बहन बेटियों को सजग व सतर्क रहने की जरूरत है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रिषिनाथ शाहदेव जी ने करीबन पचास पाहनों को धोती देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रावर्तन प्रमुख संजय वर्मा ने किया।
कार्यक्रम में ये भी रहे उपस्थित
मौके पर डॉ सुमन कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री झारखंड बिहार, ऋषिनाथ शाहदेव, प्रदेश अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच, विक्रम शर्मा, प्रदेश संयोजक युवा वाहिनी, संजय वर्मा, प्रदेश प्रावर्तन प्रमुख, शिवशरण सिंह, प्रांत मंत्री, मनोज सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लोकप्रिय विधायक कोचे मुण्डा जी, सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह, नव नियुक्त जिला अध्यक्ष संजय सिंह, मनीष कुमार पांडेय, विकास चौधरी व अन्य पदाधिकारी व हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।