Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

टाटीझरिया : जंगल में रक्षासूत्र बांध वन बचाने का संकल्प

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाटीझरिया : जंगल में रक्षासूत्र बांध वन बचाने का संकल्प
विज्ञापन

संदीप पांडेय

टीम एबीएन, टाटीझरिया। प्रखंड के डुमर पंचायत अंतर्गत खेरिका आदिवासी टोला में जंगल में पहली बार वृक्षो में लाल डोर बांध बुधवार को रक्षाबंधन किया गया। अहले सुबह से ही मुखिया प्रतिनिधि सुजित रजक व वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष गणेश यादव के नेतृत्व में पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधा गया। सबसे पहले गांव की महिलाओं ने वृक्षों के नीचे धूप, अगरबती, प्रसाद चढ़ाकर प्रार्थना की। इसके बाद वृक्ष की डालियों पर रक्षासूत्र बाधे गये। 

मौके पर लोगों ने कहा कि वनों को तेजी से नष्ट होने से कई गंभीर बीमारी तेजी से पनप रहा। ऐसे में हमें वनों को अभियान के तहत संरक्षण करने की आवश्यकता है। अगली बार इस स्थान पर रक्षाबंधन धुमधाम से मनाया जायेगा। मौके पर पंसस प्रतिनिधि कृपाशंकर पांडेय, मुबारक अंसारी, सोनु सिंह, दिलीप सिंह, सुरजदेव मांझी, मनीष पांडेय, महादेव पांडेय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,911