Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

राष्ट्र-समाज के प्रति समर्पण भाव सिखाती है राष्ट्रीय सेवा योजना : स्वामी यतीश्वरानंद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्र-समाज के प्रति समर्पण भाव सिखाती है राष्ट्रीय सेवा योजना : स्वामी यतीश्वरानंद
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। गुरुकुल महाविद्यालय में आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर हुआ। गुरुकुल महाविद्यालय के प्रधान एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बच्चों से कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना बालक बालिकाओं को राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का भाव सिखाती है।

उन्होंने कहा कि आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद के छात्र-छात्राओं ने इस शिविर के माध्यम से जहां अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन भी किया वहीं राष्ट्र की सेवा में संलग्न रहने का भी संकल्प लिया है। गुरुकुल महाविद्यालय के मुख्य अधिष्ठाता सोम सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं आर्य इंटर कॉलेज के प्रबंधक एडवोकेट राजकुमार चौहान के संयोजन में शिविर का आयोजन हुआ।

महाविद्यालय के कुलपति डॉ हरि गोपाल शास्त्री, अजय कौशिक, जमालपुर कलां के ग्राम प्रधान हरेंद्र चौधरी, समाजसेवी संजय वर्मा, डॉ प्रदीप कुमार ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी गीतारानी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी चित्र रेखा, प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह एवं विद्यालय परिवार ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,247