टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 7/1//2023 को अपराह्न 1 बजे से विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में लेखानंद झा की अध्यक्ष्ता में विद्यापति परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में साहित्यकार सियाराम झा सरस, दिवाकर झा, डॉ कृष्ण मोहन झा, डॉ चेतना झा, डॉ आकांक्षा चौधरी आदि उपस्थित थे। संस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकार हर्ष, गायिका सोनम झा और अभिराज झा ने अपने गीत से सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सभी साहित्यकारों ने अपनी रचना से मैथिल भाषी को रोशनी दी।
इस कार्यक्रम में साहित्यकार एवं सभी लोगों ने विद्यापति जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं जय जय भैरवी गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की। स्वागत गान सोनम झा के द्वारा गया गया। कार्यक्रम के अंत में मछली भात और शाकाहारी भोजन सभी को कराया गया।
इस कार्यक्रम में श्रेष्ठ नारायण झा, बच्चा राम झा, उदित नारायण ठाकुर, बी के झा, अमरेंद्र मोहन झा, विद्याकांत झा, दिलीप झा, संजीव कुमार, संजीव मिश्रा, संतोष झा, श्रीराम मिश्र, कृतेश झा, अशोक मिश्रा आदि मोजूद थे।