टीम एबीएन, रांची। भारत विकास परिषद के रांची मध्य शाखा द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम 2022 का आयोजन रांची के अवर गांव में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव जीके शर्मा ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ईश्वर ने हमें सक्षम बनाया है ताकि हम सभी लोग समाज के आर्थिक पिछड़े लोगों के लिए कुछ अच्छा कर सकें। मौके पर रांची मध्य शाखा के सचिव जी.पी. सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में लोगों को कितनी तकलीफ होती है इस बात को समाज के सक्षम लोगों को समझना चाहिए और जरूरतमंदों को आगे बढ़कर सहायता करना चाहिए। रांची मध्य शाखा के द्वारा कुल 100 कंबल वितरित किया गया जिसमें 65 कंबल एक जगह आवर गांव के जरूरतमंद लोगों को दीया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आरपी सिंह, एसके बीद, डॉ भारत भूषण, सावित्री कुमारी, उमेश कुमार, जुगल बेदिया एवं भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों का योगदान रहा।