Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बड़कागांव : शराब के विरुद्ध छापामारी में 15 क्विंटल जावा नष्ट

बड़कागांव : शराब के विरुद्ध छापामारी में 15 क्विंटल जावा नष्ट
विज्ञापन

टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। थाना क्षेत्र के कई गांव में हजारीबाग उत्पाद विभाग एवं बड़कागांव पुलिस के संयुक्त अभियान में शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। यह छापामारी अभियान  मुरली पहाड़, नापोखुर्द, बरवनिया गांव में चलाते हुए 1500 किलो महुआ जावा एवं 20 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया। 

इस संबंध में उत्पाद विभाग द्वारा तीन अलग-अलग मामला दर्ज करते हुए विनेश कुमार, संतोष कुमार, अशोक साव, सिटन साव, हरदयाल साव, ईश्वर साव, मुन्ना साव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। छापामारी अभियान में बड़कागांव के एसआई अजीत कुमार, चनेश्वर किस्कू एवं  पुलिस बल सहित उत्पाद विभाग के कई अधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 19,941