Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

दारू : जरगा में चार बिरहोर परिवार के सोलह सदस्यों ने इसाई धर्म छोड़ की धर्म वापसी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दारू : जरगा में चार बिरहोर परिवार के सोलह सदस्यों ने इसाई धर्म छोड़ की धर्म वापसी
विज्ञापन
  • वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से हुई घर वापसी 
  • मुखिया अनिल देव और सांसद प्रतिनिधि मिठू रविदास के नेतृत्व व पहल से हुआ कार्यक्रम

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड में धर्मांतरण के बढ़ते मामलों के बीच गुरुवार को पुनाई पंचायत के जरगा विरहोर टोला के चार परिवार के सोलह सदस्यों ने इसाई धर्म छोड़कर वापस अपने धर्म मे शामिल हुए। पुनाई पंचायत के मुखिया अनिल कुमार देव और कोडरमा सांसद प्रतिनिधि मिठू कुमार रविदास की पहल और नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफल रहा। गुरुकुल विद्यालय के शिक्षक और स्कूली बच्चियों ने वेदिक मंत्रोचारण कर उनकी शुद्धि और घर वापसी का विधिवत कार्यक्रम सम्पन्न कराया।  

मुखिया अनिल ने धर्म मे वापसी कर रहे सभी लोगों को भगवा गमछा पहनाकर अपने धर्म में वापसी करवाई। गुरुकुल के शिक्षक ने हवन करवाकर पूरे क्षेत्र की सुधि कराई। अपने धर्म मे वापस लौट रहे सभी युवा, महिला व बच्चों के मुखिया अनिल, हर्ष अजमेरा, लखन जायसवाल, हरीश श्रीवास्तव, जिला पार्षद गीता देवी, प्रमुख कुमारी स्वेता ने  सभी के पैर धोकर वापसी कराई।मंत्रोचारण के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो गया। धर्म परिवर्तन किए विरहोर जाती के लोगों ने कहा कि उन्हें लोभ लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया गया था  और अब वो कभी भी किसी अन्य से धर्म से नहीं जुड़ेंगे। 

आरोग्यम अस्पताल के मालिक हर्ष अजमेरा ने बिरहोर परिवार के बीच कंबल का वितरण किया साथ ही भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिया।  इस कार्यक्रम में जयंत सिन्हा के सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, रंजीत कुमार सिन्हा, अजीत कुमार, सुबोध कुमार शिवगीत, सावन कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप यादव, जगतपाल राणा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,249