Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 62
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

नया साल 2023 को लेकर देवघर में तैयारियां शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
नया साल 2023 को लेकर देवघर में तैयारियां शुरू
विज्ञापन
  • नववर्ष से लेकर शिवरात्रि तक लगा रहेगा भक्तों का तांता

टीम एबीएन, देवघर/ रांची। देवघर में नये साल बसंत पंचमी और शिवरात्रि को लेकर बाबा मंदिर देवघर में अप्रत्याशित भीड़ श्रद्धालुओं की उमड़ती है, जिसको लेकर देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट और नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल के अलावा विद्युत विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बाबा मंदिर क्षेत्र के रूट लाइन का निरीक्षण किया गया।

शिवरात्रि तक के लिए हो रही तैयारी : देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि आगामी बसंत पंचमी एक जनवरी और शिवरात्रि को लेकर पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई है। इन दिनों श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है और अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है। श्रावणी मेले के सफल संचालन के बाद अब देवघर जिला प्रशासन की कोशिश है कि इन 3 दिनों के लिए बेहतर व्यवस्था हो जिसके लिए बाबा मंदिर से लेकर बीएड कॉलेज तक रूट लाइन का निरीक्षण किया गया जिनमें मुख्य रूप से रूट लाइन में पड़ने वाले अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया है।

श्रद्धालु करते हैं बाबानगरी का रूख : नये साल पर बहुत सारे श्रद्धालु बाबा धाम देवघर का रुख करते हैं। ऐसे में साल के पहले दिन यहां काफी भीड़ जुट जाती है। इसी तरह बसंत पंचमी का भी मौका खास होता है, इस दिन महादेव शिव को अबीर-गुलाल लगाने का प्रचलन है। इसलिए लोगों की भीड़ बढ़ती है।

निगम को साफ-सफाई का निर्देश जारी : इसके अलावा निगम को जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था और साफ सफाई करने का निर्देश जारी किया गया है। रूट लाइन में विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विद्युत विभाग को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। वहीं देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि रूट लाइन मैं निरीक्षण करने के उपरांत यह तय किया जा रहा है कि कितने फोर्स को यहां ड्यूटी पर तैनात करना है और कितने एडिशनल फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जा सकती है। सुरक्षा के मद्देनजर हर व्यवस्था दुरुस्त की जायेगी।

विज्ञापन