Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

जनवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जनवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट...
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, देश में बैंक अगले साल जनवरी में 11 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इन छुट्टियों (हॉलिडे) में कुछ त्योहार, रविवार और दूसरा और चौथा शनिवार शामिल हैं।

बताते चलें कि महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भारत में बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा, पब्लिक हॉलिडे, नेशनल हॉलिडे और रीजनल हॉलिडे (जो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं) पर बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में अगर आप पहले से ही बैंक हॉलिडे के बारे में जानते हैं तो आपके लिए बैंक के कामों को सही समय पर निपटना आसान हो जायेगा।
जनवरी में पड़ने वाली छुट्टियों पर एक नजर :

  • 1 जनवरी 2023: नया साल
  • 5 जनवरी 2023: गुरु गोबिंद सिंह जयंती (हरियाणा, राजस्थान)
  • 11 जनवरी 2023: मिशनरी दिवस (मिजोरम)
  • 12 जनवरी 2023: स्वामी विवेकानंद जयंती (पश्चिम बंगाल)
  • 14 जनवरी 2023: मकर संक्रांति (कई राज्य)
  • 15 जनवरी 2023: पोंगल/माघ बिहू (आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु, असम)
  • 22 जनवरी 2023: सोनम लोसर (सिक्किम)
  • 23 जनवरी 2023: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल)
  • 25 जनवरी 2023: राज्य दिवस (हिमाचल प्रदेश)
  • 26 जनवरी 2023: गणतंत्र दिवस (पूरे भारत में)
  • 31 जनवरी 2023: मी-डैम-मी-फी (असम)
विज्ञापन