Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

दिव्यांग छात्रों के उत्थान लिए भी लोग आगे आयें : भारत भूषण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दिव्यांग छात्रों के उत्थान लिए भी लोग आगे आयें : भारत भूषण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। लॉर्ड गौतम बुद्धा ट्रस्ट के तत्वावधान में आर्थिक पिछड़े, अनाथ एवं दिव्यांग विद्यार्थियों के बीच कपड़े, पढ़ाई-लिखाई का समान एवं नाश्ता का पैकेट मानव आर्य जी के सहयोग से रांची के शहेदा स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में वितरित किया गया।

संस्था ने दिव्यांग बच्चों के बीच कल्चरल कार्यक्रम का भी आयोजन किया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने सामूहिक राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया। संस्था के संस्थापक भारत भूषण ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन में राष्ट्र भावना को जागृत करना है। 

कार्यक्रम के दौरान मानव आर्य जी को समाज में अच्छे कार्य के लिए अंग वस्त्र एवं पुस्तक देखकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अनंतराज, रोबिन कुमार, सावित्री कुमारी एवं किशोरी शाह का सहयोग रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,727