Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

आस्था को सलाम... 108 दिन तक हाथ के बल चल देवघर के बाबा मंदिर पहुंचे बिच्छु बम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आस्था को सलाम... 108 दिन तक हाथ के बल चल देवघर के बाबा मंदिर पहुंचे बिच्छु बम
विज्ञापन

टीम एबीएन, देवघर/रांची। बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कोई डाक बम बनकर तो कोई सोमवारी बम बनकर तो कोई सामान्य बम बनकर सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर देवघर स्थित बाबा धाम आते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश बलिया जिला के नाथनगर रसड़ा गांव के संन्यासी अशोक गिरी हाथ के बल पर 108 दिन में बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने का संकल्प लेकर बिच्छू बम बनकर देवघर पहुंचे।

मंगलवार के दिन हाथ के बल पर बिच्छू बम बनकर देवघर पहुंचे सन्यासी अशोक गिरी को देखने के लिए जगह जगह लोगों की भीड़ लगी रही। देवघर पहुंचने के बाद गोमुख गंगोत्री समाज के बैनर तले बाबा बैजनाथ का रुद्राक्ष और शाल देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,679