टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत बरही विश्व हिंदू परिषद इकाई की शौर्य यात्रा संपन्न हुई। जिसमें जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर कुमार, प्रखंड मंत्री कैलाश ठाकुर और बजरंग दल प्रखंड संयोजक अरविंद कुमार, प्रखंड सह मंत्री प्रदीप चंद्रवंशी, सामाजिक समरसता प्रमुख चंदन केशरी, मिलन प्रमुख मुन्ना सोनी के नेतृत्व में राम भक्तों ने बरही नगर का भ्रमण किया।
यह शौर्य यात्रा प्रखंड परिसर बरही से निकलकर हजारीबाग रोड, गया रोड, तिलैया रोड, धनबाद रोड होते हुए बरही चौक में सभा की गई, तत्पश्चात प्रखंड परिसर में सभा की समाप्ति की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बजरंग दल विभाग संयोजक प्रवीण चंद्रा का सशरीर उपस्थित हुए।
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारी त्रिवेणी साहू ने कहा कि 492 साल की गुलामी के प्रतीक को सन 1992 ईस्वी में कारसेवकों ने अपने मुफ्ती प्रहार से चूर चूर कर दिया और बाबरी मस्जिद के ढांचे की 118 को कारसेवक अपने साथ अपने घर ले गए। उस समय से हम सभी सनातनी 6 दिसंबर को शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं।
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कार्य योजना के तहत 3 दिसंबर गीता जयंती के दिन से लेकर 15 दिसंबर तक शौर्य दिवस का कार्यक्रम करना है, इसी निमित्त यह कार्यक्रम आज यहां संपन्न हुआ। आज सनातन संस्कृति कई प्रकार की आपदाओं से ग्रसित है, इन आपदाओं से निदान दिलाने के लिए आम सनातनी को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल से जुड़ने की आवश्यकता है।
ईसाई मशीनरियों से बचाव के लिए हम सभी सनातन परिवारों को विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले एकजुट होना होगा और अपने मानबिन्दु और पहचान चिन्ह दोनों को संरक्षित करने के लिए शस्त्र और शास्त्र शिक्षा का ज्ञान हासिल करना होगा। हमें आने वाले पिड़ियों को संस्कृत शिक्षा कूट-कूट कर भरनी होगी और उन्हें अपने धर्म और संस्कृति के प्रति पूर्णरूपेण जागरूक करना होगा, तभी हमारा समाज संरक्षित रह सकता है अन्यथा बहुसंख्यक कहे जाने वाला यह सनातन समाज अपने ही देश में कई राज्यों में अल्पसंख्यक हो गया है और इतिहास इस बात का साक्षी है कि जहां जहां हिंदू घटा है, वह क्षेत्र भारत से कटा।
अब पूर्वोत्तर में भी अलग राज्य की मांग होनी शुरू हो गई है। ऐसी स्थिति में भी यदि हम राजनीतिक दूरी पर चक्कर काटते रहे तो न तो हमारा समाज बचेगा और ना ही हमारा धर्म और न ही हमारा देश। इसलिए उन्होंने इस शौर्य यात्रा दिवस के अवसर पर सभी साथियों से अपील की है कि आप सभी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़कर अपना अपने समाज राज्य और देश को संरक्षित करने में सहयोग करें।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य प्रीति कुमारी, बेबी केसरी, त्रिवेणी साहू, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साहू, धर्मेंद्र कुमार, नितेश कुमार, शंकर कुमार, उदय कुमार, नौरंगी कुमार, प्रदीप चंद्रवंशी, रवि केसरी, रोहित केसरी, कृष्णा यादव, सुरेश यादव, मनोज सिंह, प्रदीप कुशवाहा, संतोष केसरी, सोनू पांडे लल्लन चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी, सुधांशु कुमार सिंह, सरवन कुमार सिंह, संतोष सिंह, बजरंगी केसरी और तमाम सनातनी उपस्थित हुए।