Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में मना साप्ताहिक महाहवन सह सत्संग कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में मना साप्ताहिक महाहवन सह सत्संग कार्यक्रम
विज्ञापन
  • ज्ञान के साथ संस्कार भी आवश्यक : प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के विद्यार्थियों एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं ने आज आर्य समाज मंदिर में आयोजित साप्ताहिक महाहवन एवं सत्संग कार्यक्रम में भाग लिया। उक्त हवन आर्य समाज मंदिर के यज्ञ पुरोहित श्री मान् शास्त्री जी ने संपन्न करवाया। हवन के उपरांत सत्संग में महर्षि दयानंद कृत सत्यार्थ प्रकाश पर चर्चा की गई। संगीत शिक्षक ध्रुपद गायन में प्रवीण श्री शैलेंद्र कुमार पाठक तथा विद्यालय की संगीत मंडली ने भजन प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा नवम की छात्रा भव्या ने ओउम की महिमा विषय पर भाषण दिया।
प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान के साथ संस्कार भी जरूरी है। अतः इस प्रकार के आयोजनों में भाग लेना अत्यंत लाभप्रद है। उन्होंने योगीराज श्रीकृष्ण तथा अर्जुन से जुड़े दृष्टांतों के माध्यम से सफल जीवन के रहस्यों पर प्रकाश डाला। 

परिवार में माता-पिता, भाई, बहन, रिश्तेदार, मित्र सबका महत्त्व बताया। उक्त कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रधान श्री राजेंद्र कुमार आर्य, मंत्री श्री अजय आर्य, एसआर डीएवी, पुंदाग के हिंदी-संस्कृत विभाग के अध्यापक - अध्यापिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा आर्य समाज, रांची के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
वैदिक जयघोष के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 119,114