- किसी भी तरह के अनाधिकृत विज्ञापन से रहें सावधान
टीम एबीएन, हजारीबाग। झारखंड के कुछ जिलों में नाबार्ड के नाम पर जालसाजों द्वारा फर्जी नियुक्ति विज्ञापन निकाल कर लोगों से पैसा मांगे जाने का मामला सामने आया हैं। डीडीएम नाबार्ड हजारीबाग प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि नाबार्ड द्वारा इस प्रकार का कोई भी नियुक्ति विज्ञापन नही निकाला गया है। नाबार्ड किसी भी प्रकार की नियुक्ति हेतु आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट https://www.nabard.org के माध्यम से ही लेता है। डीडीएम नाबार्ड ने युवाओं से सतर्क रहने और नाबार्ड के कर्मचारी/एजेंट बनकर जालसाजी करने वाले गिरोह की धोखाधड़ी का शिकार न होने को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी तरह की जानकारी के लिए नाबार्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, हजारीबाग या जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) से संपर्क स्थापित किया जा सकता है।