Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

सोनपुर मेला : नीतू नवगीत ने मेला परिसर में बिखेरी सोंधी खुशबू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सोनपुर मेला : नीतू नवगीत ने मेला परिसर में बिखेरी सोंधी खुशबू
विज्ञापन

टीम एबीएन, सोनपुर/ पटना। बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने सोनपुर मेला में बिहार के पारंपरिक लोक गीतों के साथ रंग जमाया। पर्यटन विभाग के मुख्य मंच पर आयोजित कार्यक्रम में नीतू नवगीत ने सोहर, झूमर, नाचारी और दूसरे लोकगीत गाकर बिहार की माटी की सोंधी खुशबू मेला परिसर में बिखेरी। उन्होंने का ले के शिव के मनाई हो गाते हुए बाबा हरिहर नाथ का जयकारा लगाया और उसके बाद एक से बढ़कर एक झूमर गीत पेश किए। पटना से बैदा बुलाई द नजरआ गईली गुनिया, फर गईले नेमुआ उजडध गईले, ए सजनी अरे पिया गइले कलकताबा ये सजनी जैसे गीतों पर श्रोता झूमे।  
 

उन्होंने जुग जुग जिया सु लालनवा (सोहर), पिपरा के पतवा फुनूंगिया डोले रे ननदी,चलनी के चालल दूल्हा,कजरा मोहब्बत वाला जैसे गीत सुना कर मेला में बहार ला दिया। उनके साथ भोला कुमार ने नाल पर, सुजीत कुमार ने हारमोनियम पर, पिंटू कुमार ने पैड पर, राजा राम राय ने बैंजो पर संगत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध एंकर ने किया। कार्यक्रम के उपरांत लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत को कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,384