Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

राष्ट्रीय अवॉर्ड : शरत कमल को मिला खेल रत्न पुरस्कार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रीय अवॉर्ड : शरत कमल को मिला खेल रत्न पुरस्कार
विज्ञापन
  • 25 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टेबल टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी अचंता शरत कमल को बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया।

शरत खेल रत्न हासिल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे जबकि बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय, महिला मुक्केबाज निकहत जरीन, ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों एल्धोस पॉल और अविनाश साबले सहित 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
खेल रत्न में 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक पदक और सम्मान पत्र दिया जाता है। अर्जुन पुरस्कार में 15 लाख रुपए का नकद पुरस्कार, एक कांस्य प्रतिमा और सम्मान पत्र दिया जाता है। समारोह में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष तौर पर पहुंचे।

पुरस्कार विजेताओं की सूची
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2022 : अचंता शरत कमल।
अर्जुन पुरस्कार : सीमा पूनिया (एथलेटिक्स), एल्धोज पॉल (एथलेटिक्स), अविनाश मुकुंद साबले (एथलेटिक्स), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एचएस प्रणय (बैडमिंटन), अमित (मुक्केबाजी), निकहत जरीन (मुक्केबाजी), भक्ति प्रदीप कुलकर्णी (शतरंज), आर प्रज्ञानानंदा (शतरंज), दीप ग्रेस एक्का (हॉकी), सुशीला देवी (जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लॉन बाउल), सागर कैलास ओवलकर (मल्लखंब), इलावेनिल वलारिवान (निशानेबाजी), ओमप्रकाश मिथरवाल (निशानेबाजी), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (भारोत्तोलन), अंशु (कुश्ती), सरिता (कुश्ती), परवीन (वुशु), मानसी गिरीशचंद्र जोशी (पैरा-बैडमिंटन), तरुण ढिल्लों (पैरा-बैडमिंटन), स्वप्निल संजय पाटिल (पैरा-तैराकी), जर्लिन अनिका जे (बिधर बैडमिंटन)।
द्रोणाचार्य पुरस्कार 2022 नियमित श्रेणी : जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुमा सिद्धार्थ शिरूर (पैरा-निशानेबाजी), सुजीत मान (कुश्ती)।
द्रोणाचार्य पुरस्कार लाइफटाइम अचीवमेंट श्रेणी : दिनेश जवाहर लाड (क्रिकेट), बिमल प्रफुल्ल घोष (फुटबॉल), राज सिंह (कुश्ती)।
लाइफटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2022 : अश्विनी अकुंजी सी (एथलेटिक्स), धर्मवीर सिंह (हॉकी), बीसी सुरेश (कबड्डी), नीर बहादुर गुरुंग (पैरा एथलेटिक्स)।
राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2022 : ट्रांसस्टेडिया एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, कलिंगा इंस्टीट्यूट आॅफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड संघ।
मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी 2022 : गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर।
तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार : नैना धाकड़ (थल साहस), शुभम धनंजय वनमाली (जल साहस), ग्रुप कैप्टन कुंवर भवानी सिंह सम्याल (लाइफ टाइम अचीवमेंट)।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,535