Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

पुनीत कार्य है कन्या के विवाह में सहयोग करना : श्रेया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पुनीत कार्य है कन्या के विवाह में सहयोग करना : श्रेया
विज्ञापन

प्रेरणा शाखा ने शादी के लिए उपलब्ध कराई शादी के समान, गौ आहार कार्यक्रम का भी गौशाला में किया आयोजन 
 

टीम एबीएन, कोडरमा। मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के लिए प्रेरणा श्रोत बन गयी है। समाज के अंतिम पायदान तक के लोगों के लिए सेवा ही इनका लक्ष्य है। सोमवार को प्रेरणा शाखा ने दो कार्यक्रम आयोजित किये जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत जरूरतमंद कन्या जिसका विवाह होना है उसे साड़ी, सूट सोने का नाक का कांटा, होने वाले दूल्हे के लिए शेरवानी, घड़ी, आयरन, कंबल, कुकर आदि समान उपलब्ध कराये। साथ ही प्रेरणा शाखा की पदाधिकारी और सदस्यों ने विवाहित जीवन के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।  
मौके पर प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केडिया ने कहा कि पुनीत कार्य है कन्या के विवाह में सहयोग करना। अंधकार को समाप्त करने के लिए जिस तरह दीपक की जरूरत होती है उसी प्रकार समाज में अपने सामाजिक दायित्व का भी निर्वाह करने की जरूरत होती है। समाज में बदलाव लाने के लिए सहयोग की भावना प्रकट करने के लिए प्रेरणा शाखा कार्य कर रही है। वहीं दूसरी ओर शाखा ने यदुटांड़ गौशाला परिसर में गौ आहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  
इस अवसर पर शाखा कि सचिव नेहा हिसारिया परियोजना निदेशक शालू चौधरी ने कहा कि गाय में 36 करोड़ देवी- देवताओं का वास होता है। और गौ सेवा ही सच्ची सेवा होती है। मौके पर गौ को गुड़, चोकर, रोटी गौ माताओं को खिलाई गयी। इस अवसर पर सारिका लड्ढा, मिनी हिसारिया, स्वेता गुटगुटिया, मीना हिसारिया, रश्मि गुटगुटिया, कृतिका मोदी, सीए गुंजन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन