एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिकन आन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट ने सोमवार को घोषणा की कि भारतीय ओलंपिक संघ के एथलीट आयोग की अध्यक्ष मैरी कॉम को कैंसर के शुरूआती लक्षणों की जांच अभियान चलाने के लिए चुना गया है। एओआई दक्षिण एशिया में 16 कैंसर अस्पतालों का संचालन करने वाली सबसे बड़ी कैंसर अस्पतालों में से एक है।
एओआई ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पूर्वोत्तर सहित देश भर में कैंसर का जल्द पता लगाने और नियमित जांच के बारे में जागरूकता फैलाना है, जहां कैंसर की सबसे अधिक घटनाएं होती हैं।