Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

27 नवंबर को सात जन्मों के वचन के साथ बंधेंगे 51जोड़े

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
27 नवंबर को सात जन्मों के वचन के साथ बंधेंगे 51जोड़े
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के तत्वावधान में  मी टू वी सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों के सहयोग से 27 नवंबर रविवार को सुबह 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक गौशाला प्रांगण सुकूरहुटू, कांके में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह सह वात्सल्य उत्सव का आयोजन किया गया है। आज पूर्वाह्न 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर तुलसी वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 
विवाह समारोह में मुरारी अग्रवाल एवं सरोज अग्रवाल के पुत्र निखिल अग्रवाल व पुत्रवधू श्रद्धा अग्रवाल तथा पुत्री नेहा अग्रवाल एवं दामाद प्रवीण अग्रवाल के विवाह वर्षगांठ के अवसर पर 26 जोड़ों को शादी के उपहार भेंट करेंगे तथा राजू केडिया मुन्ना की विवाह के 25वीं वर्षगांठ (केडिया वस्त्रालय, हिनू) के द्वारा 25 जोड़ों को शादी के उपहार भेंट किये जायेंगे। 
गौशाला प्रांगण, सुकुरहुटू, कांके में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति व 200 दिव्यांगजनो एवं विशेष प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित किया जायेगा। दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर्स, एल्बो छड़ी, बैसाखी, वाकर आदि का वितरण, वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की सेवा कार्य, किन्नर समुदाय के सदस्यों को आदर सम्मान, गौ सेवा तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम मे छऊ नृत्य का आयोजन किया जायेगा।
आज के कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के प्रांत सेवा प्रमुख अशोक अग्रवाल, विहिप समाजिक समरसता प्रांत सहप्रमुख दीपक महतो, मुरारी अग्रवाल, सोहन दारुका, प्रकाश अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, राकेश सुलतानिया, स्नेहा मोदी, श्रद्धा अग्रवाल, नेहा केजरीवाल, राजेंद्र सिंह मुंडा, निखिल अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उक्त जानकारी झारखंड विहिप के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन