टीम एबीएन, रांची। किसान गर्जना रैली को लेकर झारखंड प्रभारी प्रकाश कुमार सिंह, सह प्रभारी अनिल शर्मा, धीरेंद्र अग्रवाल, संगठन मंत्री अचल, दीपक अरावजी ने पोस्टर जारी किया। लाभकारी मूल्य को लेकर दिल्ली में 19 दिसंबर के रैली में 5000 किसानों के साथ झारखंड के विभिन्न जिलों से जाने के लिए सभी जिलों में किसानों के साथ बैठक कर स्मारक करने का निर्देश दिया गया है। इस बैठक में मुख्य रूप से रांची महानगर अध्यक्ष विजय कुमार, बीके तिवारी, लातेहार जिला के बबन, कामेश्वर मुंडा, शिव कुमार साहू समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।