टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। कर्णपुरा महाविद्यालय के प्रांगण में प्रेरणा रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी एवं भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से टेलीफोन उपभोक्ताओं के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य कृतिनाथ महतो, पूर्व प्राचार्य ज्योति जलधर, प्रेरणा रूरल डेवलपमेंट सचिव सहदेव महतो, इतिहास विभाग के सुरेश महतो एवं सभी शिक्षक की उपस्थिति में संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
मौके पर प्रेरणा रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी के सचिव सहदेव महतो ने टेलीकॉम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी तरह से ठगी से बचने के उपाय बताई। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अनचाहे कॉल से डीएनडी 2.0 एप से कैसे बचा जाये। उन्होंने आगे कहा कि टावर लगाने के नाम पर क्षेत्र में ठगी करने वालों से बचें। सभी तरह की जानकारी के लिए वीडियो के माध्यम से जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। प्राचार्य कृति नाथ महतो ने छात्र-छात्राओं को कहा कि आप लोग ऑनलाइन क्लास से लेकर सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं। आप सभी को मोबाइल से होने वाली ठगी से बचने की सबसे अधिक जरूरत है।
मौके पर मुख्य रूप से प्रोफेसर निरंजन प्रसाद नीरज, प्रोफेसर सरफुद्दीन, प्रोफेसर अनु कुमारी, प्रोफेसर ललिता कुमारी, राजेंद्र प्रसाद, नागेश्वर महतो, संदीप प्रसाद सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।