Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : सीआईएसएफ जवान और कोयला चोरों में मुठभेड़, 4 की मौत, 2 गंभीर

धनबाद : सीआईएसएफ जवान और कोयला चोरों में मुठभेड़, 4 की मौत, 2 गंभीर
विज्ञापन

टीम एबीएन, बाघमारा/धनबाद। बाघमारा डुमरा में शनिवार देर रात सीआईएसएफ जवान और कोयला चोरों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें दोनों ओर से गोलीबारी हुई। घटना में छह को गोली लगी है, जिसमें 4 की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें रांची रेफर कर दिया गया है। 

देर रात कोयला चोरों का गिरोह घातक हथियारों से लैस होकर बाघमारा के डुमरा स्थित बीसीसीएल ब्लॉक दो के केकेसी मेन साइडिंग में कोयला चोरी करने की नीयत से पहुंचा था। जिन्हें सीआईएसएफ द्वारा चेतावनी दी गयी। जवाब में कोयला चोरों ने सीआईएसएफ पर हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई, जिसमें चार की गोली लगने से मौत हो गई और बादल रवानी और रमेश राम नामक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गये। 

घटनास्थल से सीआईएसएफ जवानों ने सभी को सुबह 4 बजे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां दो की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। हालांकि मामले में सीआईएसएफ और जिला पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला है। वहीं घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ ने घेराबंदी कर रखी है, जबकि एसएनएमएमसीएच में भी सरायढेला थाना और बाघमारा पुलिस सक्रिय दिखी। फिलहाल, पुलिस और सीआईएसएफ दोनों ही मीडिया से बचते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.