टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने हिंदुओं के धर्म रक्षा हितार्थ शुभ चिंतक अभियान गुरूवार को टाटीझरिया में चलाया। इसमें मुख्य रूप से संगठन मंत्री आनंद, क्षेत्रीय संयोजक जन्मजय, विभाग मंत्री मनोज, जिला उपाध्यक्ष अरविंद मेहता, जिला संयोजक नरेन्द्र कुमार पप्पू शामिल हुए।
विहिप के संगठन मंत्री ने कार्यकर्ता राष्ट्रहित के कार्यों में उत्सुकता पूर्वक हिस्सा ले रहे हैं। जिला संयोजक नरेन्द्र कुमार ने कहा कि विहिप तथा बजरंग दल के सदस्य निरंतर देश व धर्म हित में कार्य करते हैं। प्रखंड संयोजक हिन्दुओं के घर-घर जाकर हित चिंतक अभियान में जुड़ने की अपील कर रहे हैं। टाटीझरिया में हितचिंतक में लोगों द्वारा जबरदस्त समर्थन मिला। आम से लेकर खास तक विहिप के हितचिंतक बन रहे हैं।
मौके पर टाटीझरिया प्रमुख संतोष मंडल, सुरेंद्र सिंह, रजनीकांत चौधरी, कैलाशपति सिंह, मिथलेश पाठक, महेश अग्रवाल, राजू यादव, सोनू पांडेय, रवि कुमार समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।