Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

आईआरसीटीसी दे रहा सस्ते में रांची और पतरातू घाटी घूमने का मौका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आईआरसीटीसी दे रहा सस्ते में रांची और पतरातू घाटी घूमने का मौका
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। अगर आप आंखों को सुकून और दिल को खुशी देने वाली जगह देखना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आ रहा है। दरअसल, भारतीय रेलवे के उपक्रम आईआरसीटीसी कोलकाता से झारखंड की यात्रा के लिए बेहद ही शानदार और किफायती टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। इस पैकेज का नाम "रांची पतरातू रेल टूर पैकेज" रखा गया है। इस रेल टूर पैकेज में आपको रांची और पतरातू घाटी घूमने का मौका मिलेगा। पैकेज की शुरुआत हावड़ा रेलवे स्टेशन से होगी। 5 दिन और 4 रातों के इस पैकेज में आपको क्रिया योगा एक्सप्रेस के जरिए हर शुक्रवार को हावड़ा से रांची और फिर वापसी में सोमवार को रांची से हावड़ा ले जाया जायेगा। पैकेज के तहत आपके जाने-आने से लेकर रहने और खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया जायेगा। यात्रा के दौरान ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलेगी। पैकेज का किराया 11,650 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है। पैकेज का नाम- रांची पतरातू रेल टूर पैकेज (ईएचआर 115), कितने दिन का होगा टूर – 5 दिन और 4 रात, प्रस्थान करने की तारीख – हर शुक्रवार, डेस्टिनेशन कवर – रांची और पतरातू, मील प्लान – ब्रेकफास्ट और डिनर, ट्रैवलिंग मोड – ट्रेन, क्लास – 3ई।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,617