Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

14-15 को अंतरराष्ट्रीय महामंत्री करेंगे हितचिंतक महाअभियान का समीक्षा : विहिप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
14-15 को अंतरराष्ट्रीय महामंत्री करेंगे हितचिंतक महाअभियान का समीक्षा : विहिप
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद की झारखंड प्रांत में चल रहे हितचिंतक अभियान की समीक्षा बैठक किशोरगंज स्थित प्रांत कार्यालय में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने बताया कि कल 13 नवंबर को झारखंड प्रांत में जिलो में हितचिंतक महाअभियान चलाया जायेगा। प्रांत के 300 प्रखंड के 2500 पंचायतों में 25,000 से अधिक गांवों में यह अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा विहिप के हितचिंतक अभियान में झारखंड के 1,25,000 से अधिक परिवार को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य है जिसके लिए 9000 कार्यकर्ता एवं 100 से अधिक पूर्णकालिक कार्यकर्ता लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर से चल रही इस अभियान में अभी तक एक लाख से अधिक हितचिंतक बन चुके हैं। बैठक में उपस्थित प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने बताया कि झारखंड में चल रहे हितचिंतक अभियान के समीक्षा के निमित्त विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री माननीय मिलिंद परांडे जी 14 एवं 15 नवंबर के लिए प्रवास के रूप में रांची आगमन हो रहा है। अपने दो दिवसीय प्रवास में अंतरराष्ट्रीय महामंत्री रांची एवं आसपास की जिलो में हो रहे हैं हितचिंतक अभियान में सम्मिलित होंगे एवं झारखंड प्रांत में चल रहे अभियान की समीक्षा करेंगे। इस प्रवास के क्रम में विशेष श्रेणी के प्रबुद्धजनों यथा अधिवक्ता सहित अन्य समूह के लोगों से भी मिलेंगे। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद जनजाति गौरव दिवस मनाएगा जिसके निमित्त सभी जिलो में विहिप के कार्यकर्ता झारखंड के स्थानीय सभी जनजातीय एवं अन्य क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। हितचिंतक समीक्षा बैठक में विहिप के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, रांची विभाग मंत्री किशुन झा, सहमंत्री विकास सिंह, विभाग प्रचार-प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद, गुमला विभाग संगठन मंत्री राम प्रताप सिंह, रांची महानगर अभियान प्रमुख नागेंद्र शुक्ला, ज्ञान प्रकाश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,047