एबीएन सोशल डेस्क। नवग्रह शनि मंदिर और शिव परिवार मंदिर पुरानी विधानसभा में बाबा बटुकनाथ का अभिषेक 13 नवम्बर को होगा। साथ ही शाम छह बजे महाभंडारा शुरू होगा। इससे पहले सुबह आठ बजे बाबा बटुकनाथ का अभिषेक और पूजा-अर्चना की जायेगी। आयोजन में संजय फौजी, अमित कुमार, विजय वर्मा, विनोद कुमार, शिवनाथ आदि सहयोग कर रहे हैं।