Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

14 से श्री राणी सती मंदिर कमेटी का वार्षिकोत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
14 से श्री राणी सती मंदिर कमेटी का वार्षिकोत्सव
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। श्री राणी सती मंदिर कमेटी रांची के तत्वावधान में 14 नवंबर से चार दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन सुबह सात बजे गणेश पूजन और हवन के बाद शाम चार बजे वार्षिक उत्सव की शुरुआत होगी। 15 नवंबर को भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा और 16 नवंबर को सुबह सात बजे से अखंड ज्योत प्रारंभ होगी। मंदिर कमेटी के न्यासी रतनलाल जालान ने बताया कि 16 नवंबर को सुबह 8 बजे से मंगला पाठ होगा और दोपहर एक बजे सवामणी भोग लगाया जायेगा। दोपहर तीन से संगीतमय भजनों का कार्यक्रम और उसके बाद अष्टमी का जागरण शुरू होगा। 17 नवंबर को सुबह 5 बजे मुख्य आरती के बाद मंगसीर बदी महोत्सव और नवमी महापूजन, भजन, श्रृंगार दर्शन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। इस दौरान 56 भोग और महाभोग भी दादी को निवेदित किया जायेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,058