Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

छिन्नमस्तिका मंदिर : गंगा महाआरती में जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
छिन्नमस्तिका मंदिर : गंगा महाआरती में जुटी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
विज्ञापन
एबीएन सोशल डेस्क। देश की प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक मां छिन्नमस्तिका मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। रजरप्पा क्षेत्र हर हर गंगे ओर जय माता दी की नारों से गुंजायमान रहा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां छिन्नमस्तिका सेवा समिति के तत्वाधान में रजरप्पा स्थित भैरवी नदी के तट पर आयोजित भव्य गंगा महाआरती एवं भजन संध्या कार्यक्रम को देखने के लिए रामगढ़ जिला सहित प्रदेश के विभिन्न जगहों से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बनारस से जाह्नवी सेवा समिति के 11 आचार्यों के द्वारा भव्य आरती की गयी। भैरवी नदी की कल-कल करती धाराओं के बीच आयोजित गंगा महाआरती का भव्य ओर दिव्य दृश्य बहुत ही मनोरम लग रहा था। वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति गीत तथा हजारों लोगों की जुटी भीड़ से भैरवी नदी का तट भव्य लग रहा था। गंगा महाआरती से पूर्व भजन संध्या कार्यक्रम प्रारंभ हुई, जिसमें बिहार की सुप्रसिद्ध गायिका अदिति राज, झारखंड की सुप्रसिद्ध गायिका ज्योति साहु, झारखंड के गायक विवेक कुमार एवं नन्हा गायक अबीर दयाल सत्संगी के द्वारा एक से बढ़कर एक भजन गीतों ने लोगों का मन मोह लिया। इस भजन संध्या कार्यक्रम का उद्घाटन बोकारो विधायक बिरंची नारायण के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कई विशिष्ट लोग भी सम्मिलित हुए। वहीं अतिथियों का स्वागत मां छिन्नमस्तिका सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल एवं अन्य सदस्यों के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि यह आयोजन सचमुच में अद्भुत है। ऐसी आरती हमें बनारस में देखने को मिलती थी पर आज मां छिन्नमस्तिका सेवा समिति के द्वारा इतना भव्य आयोजन करवाना काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा की मैंने कभी नहीं सोचा था कि हमारे क्षेत्र में भी ऐसे आयोजन हो सकते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर यह आयोजन करवाना सच में अकल्पनीय है। पूरी समिति का आभार। वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने इस आयोजन को सफल बनाने में पिछले एक महीने से लगे हुए समिति के सभी सदस्यों एवं इस कार्यक्रम में योगदान देने वाले लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा की सबकी दिन रात की मेहनत का नतीजा है, जिसके कारण यह आयोजन सफल हो पाया। ऐसे ही सबका सहयोग रहेगा तो रामगढ़ विधानसभा में ओर भी कई तरह के भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम किये जायेंगे। इस आरती के माध्यम से लोगो में नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,940