समाज
हितचिंतक अभियान धन संग्रह नहीं, जन संग्रह अभियान है : विहिप
ABN Bureau
•
09 Nov, 2022
•
5 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। गुरु पूर्णिमा के मौके पर आठ नवंबर को विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान का तीसरे दिन भी प्रांत के सभी जिला केंद्रों एवं प्रखंड व पंचायत के क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के द्वारा काफी उत्साहपूर्वक अभियान चलाया गया। अभियान को चलाते हुए प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक अभियान धन संग्रह नहीं, जन संग्रह का अभियान है। जाति, पंथ, राजनीति से ऊपर उठकर सभी हिंदुओं को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। हितचिंतक के समाप्ति के पश्चात हिंदू समाज के प्रमुख नेतृत्वकर्ताओं को संगठन से जोड़कर विश्व हिंदू परिषद का सशक्त संगठन का गठन किया जाएगा। इस अभियान में झारखंड प्रांत के सभी जिलों के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में उत्साह पूर्वक हिंदू समुदाय को जोड़ने का काम कर रहे हैं। समाज के महिला वर्ग में भी काफी उत्साह से जुड़े रहे है, वे हितचिंतक बनकर समाज में कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने के लिए सहमति जता रही है। डॉ साहू ने हिंदू समाज से अपील करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक बनकर भारतीय पुरातन सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित, संरक्षित एवं सुव्यवस्थित करने में अपना भागीरथी योगदान करें। आज राजधानी रांची में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, सहमंत्री रंगनाथ महतो, सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, विभाग मंत्री किशुन झा, विभाग सहमंत्री विकास सिंह, महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी, महानगर के अभियान संयोजक नागेंद्र शुक्ला, अभियान सहसंयोजक विश्वरंजन कुमार व दीपक साहू, राम प्रताप सिंह, रेनू अग्रवाल, मातृशक्ति प्रांत प्रमुख दीपा रानी कुंज, रांची जिला ग्रामीण मंत्री रोबिन कुमार, सहमंत्री रोशन चौधरी, रांची विभाग संयोजिका काजल सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता विशेष अभियान में दिनभर अपना योगदान दिये। उक्त जानकारी विहिप के प्रांत मंत्री डॉ बीरेंद्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन