Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

रांची : भगवान श्री विष्णु पर चढ़ा बेलपत्र, भण्डारा सम्पन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : भगवान श्री विष्णु पर चढ़ा बेलपत्र, भण्डारा सम्पन्न
विज्ञापन
एबीएन सोशल डेस्क। वैकुंठ चतुर्दशी के उपलक्ष्य में श्री राम जानकी मन्दिर हाउसिंग कालोनी बरियातू में भजन संध्या सह भण्डारा रविवार शाम छः बजे से रात एक बजे तक हुआ। साथ ही रात को बारह बजे नर्मदेश्वर शिवलिंग पर तुलसी मंजरी, मधु और शालीग्राम पर बेलपत्र और मधु चढ़ाया गया। फिर आरती कर बेलपत्र और तुलसी मंजरी को दोनों सन्निधि पर अदला बदली किया गया। इस बेलपत्र और तुलसी मंजरी के पाउडर को मधु के साथ एक माह अगहन की पूर्णिमा तक यदि किसी भी रोगी को दिया जाय, तो रोग की समाप्ति होती है। मन्द बुद्धि या भ्रमित बुद्धि के बालक को घटाया जाये तो वह बुद्धिमान होता है। हरिहर और हरहरि का अद्भुत पूजन विधान झारखंड में पहली बार श्री गणेश किया गया है। इस अवसर पर अनेक उच्च अधिकारी और समाजसेवी पंडित रामदेव पाण्डेय, विभा सिंह, जय सिंह, राजा दुबे, अविनाश कुमार, विजय कुमार सिंह, संजीव श्रीवास्तव, जयशंकर जयपुरियार, अरविंद सिंह, नितेश कुमार, दीपक ओझा, नवीन सिंह, विपिन सिंह, सत्यम, स्वर्ण जयंती क्लब आदि का सहयोग सराहनीय रहा है। यह आयोजन हर साल किया जायेगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,935