एबीएन सेंट्रल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक अभियान के तहत आज रांची सहित झारखंड प्रांत के सभी जिलों में महाअभियान चलाया गया। प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने बताया प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने दिन भर संपर्क करते हुए सभी प्रकार के लोगों को विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक बनाये। आज जमशेदपुर में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा रांची में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, कांके विधायक समरी लाल, पद्मश्री मुकुंद नायक, कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतूचरण राम, वार्ड नंबर 5 की पार्षद गायत्री देवी, समाज सेवी राजीव रंजन मिश्रा सहित प्रांत में 58 हजार से अधिक लोगों ने विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक बने। सभी विशिष्ट लोगों ने विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक बनने का आह्वान किया।
डॉ साहू ने बताया समाज में विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक बनने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। वे हितचिंतक बनकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। परिवार में संपर्क करने के बाद घर के सभी सदस्य हितचिंतक बनने के लिए आतुर हो जाते हैं। यह अभियान झारखंड में प्रतिदिन चलेगा। पुनः 13 नवंबर को महाअभियान किया जायेगा। आज अभियान में प्रांत, विभाग, जिला, प्रखंड एवं पंचायत के लगभग 3500 हजार कार्यकर्ता एवं समर्थक लगे थे।
उक्त जानकारी झारखंड विहिप के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।