Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

अनोखी शादी... ढाई फिट का दूल्हा और मात्र तीन फीट की दुल्हन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अनोखी शादी... ढाई फिट का दूल्हा और मात्र तीन फीट की दुल्हन
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। यूपी के शामली का लिटिल स्टार अजीम मंसूरी की शादी की मुराद आखिरकार पूरी हो ही गई। बुधवार को ढाई फीट के अजीम मंसूरी दुल्हा बन अपनी बारात लेकर हापुड़ पहुंचे, जहां 3 फीट की बुशरा के साथ उनका निकाह पढ़ा गया। सिर पर सेहरा बांध और शेरवानी पहनकर अजीम मंसूरी बड़े ही धूमधाम से अपनी बारात लेकर निकले। हाइट की वजह से शामली जनपद के कस्बा कैराना निवासी अजीम मंसूरी की शादी नहीं हो रही थी। जिसकी वजह से वे काफी चिंतित थे और शादी करवाने के लिए थाने में भी गुहार लगा चुके थे। अजीम मंसूरी की शादी में 20 से 25 बाराती शामिल हुए। बारात कैराना से चलकर हापुड़ पहुंची जहां करीब 1 बजे उनका निकाह पढ़ा गया। गौरतलब है कि अजीम मंसूरी कैराना का चर्चित लिटिल स्टार कहा जाता है। अजीम मंसूरी का कद ढाई फीट है। अजीम मंसूरी का यह छोटा कद उसकी शादी में रोड़ा बना हुआ था। अपनी शादी को लेकर अजीम मंसूरी काफी चिंतित थे और कुछ समय पहले मीडिया में अजीम मंसूरी ने शादी को लेकर गुहार लगाई थी। मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद अजीम मंसूरी के घर हापुड़ जनपद से बुशरा नामक युवती का रिश्ता आया। अजीम मंसूरी की शादी में 20 से 25 बाराती शामिल हुए। बारात कैराना से चलकर हापुड़ पहुंची जहां करीब 1 बजे उनका निकाह पढ़ा गया। गौरतलब है कि अजीम मंसूरी कैराना का चर्चित लिटिल स्टार कहा जाता है। अजीम मंसूरी का कद ढाई फीट है। अजीम मंसूरी का यह छोटा कद उसकी शादी में रोड़ा बना हुआ था। अपनी शादी को लेकर अजीम मंसूरी काफी चिंतित थे और कुछ समय पहले मीडिया में अजीम मंसूरी ने शादी को लेकर गुहार लगायी थी। मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद अजीम मंसूरी के घर हापुड़ जनपद से बुशरा नामक युवती का रिश्ता आया। दरअसल, बुशरा यूपी के हापुड़ जनपद की निवासी है, जिसका कद 3 फीट है। बुशरा व अजीम मंसूरी के परिजनों में रिश्ते की बात चली और 7 नवंबर को अजीम मंसूरी की शादी तय कर दी गई। तय तारीख से पहले ही अजीम मंसूरी अपनी बारात लेकर बुधवार को हापुड़ के लिए रवाना हो गये। अजीम मंसूरी के परिजनों से जब इस मामले में बात की तो उनका कहना था कि अजीम मंसूरी की शादी 7 नवंबर को होनी थी, लेकिन आज यानी 2 नवंबर को अजीम मंसूरी की बारात हापुड़ जनपद पहुंची। इसका कारण यह है कि अजीम मंसूरी की शादी में भारी भीड़ होने की आशंका परिजनों को थी। शादी के बाद शेरवानी-पगड़ी लगाए हुए अजीम मंसूरी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। अजीम मंसूरी व उनके परिजन और रिश्तेदारों में भी खुशी देखने को मिली। बैंड-बाजे के साथ अजीम मंसूरी को कैराना से दूल्हा बना कर हापुड़ ले जाया गया। फूलों से सजी कार में बैठे दूल्हा अजीम मंसूरी कैराना वासियों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। अजीम मंसूरी का सपना है कि वह शादी के बाद अपनी बेगम को लेकर मक्का में हज करने के लिए जायेंगे। बता दें कि अजीम मंसूरी 2019 में उस वक्त सुर्खियों में आये जब उन्होंने अपनी शादी के लिए थाने में गुहार लगयी। इतना ही नहीं अजीम मंसूरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी अपने लिए पत्नी खोजने की गुहार लगा चुके हैं। 2021 में भी अजीम मंसूरी शामली के महिला थाना और कैराना थाने में शादी के लिए कई चक्कर लगाये। इस बीच उनकी हाइट और शादी करने की इच्छा ने उन्हें सोशल मीडिया स्टार बना दिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,083