Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

सूर्य देव के गुणों को धारण करने का महापर्व है छठ पूजा

सूर्य देव के गुणों को धारण करने का महापर्व है छठ पूजा
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। सूर्योपासना के महानपर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुए विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि आज भगवान सूर्यदेव के गुणों को धारण करने की महती आवश्यकता है। शीत ऋतु के आगमन पर जहां हम भगवान सूर्य की उपासना कर उनकी कृपा के पात्र बने रहने हेतु छठ मैया से प्रार्थना करते हैं। वहीं, दूसरी ओर उनके अनथक, समदर्शी, ऊर्जावान, प्रकाशवान व कीट नाशक स्वभाव को धारण कर विश्व कल्याण की ओर प्रेरित भी होते है। सम्पूर्ण हिंदू समाज को संकल्प लेना होगा कि हममें से कोई निस्तेज, निर्बल, लाचार, रोगी, निर्धन, उपेक्षित या अस्पृश्य न रहे। मूर्धन्य वैदिक विदुषी दर्शनाचार्या विमलेश आर्या की उपस्थिति में उन्होंने यह भी कहा कि संपूर्ण सृष्टि को आलोकित करने वाले सूर्यदेव से हमें आज प्रेरणा लेनी होगी कि विश्व के किसी भी कोने में आतंक रूपी कीटाणु, कोढ़ न रहने पाये और सभी सज्जन शक्तियां मिलकर हर्षोल्लास से आनंद पूर्वक रह सकें। पूर्वांचल वेलफेयर एसोशिएशन द्वारा दक्षिणी दिल्ली के आस्थाकुंज में आयोजित छठ पूजा महोत्सव में हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने सहभागिता की। इस अवसर पर एसोसिएशन के सुबोध झा, अजय झा, राकेश पाठक, पंडित सतीश कुमार, रतन झा और संजय झा सहित अनेक पदाधिकारी व विविध संगठनों तथा आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ( 9810949109) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,945