Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन समय बढ़ा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन समय बढ़ा
विज्ञापन
एबीएन सोशल डेस्क। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन समय में वृद्धि करने का निवेदन शासन व प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है। परिवर्तन नीचे लिखे अनुसार हुआ है- भविष्य में प्रात:काल 6:30 बजे जागरण आरती में उपस्थित रहने के लिए अधिकतम 30 भक्तों को प्रवेश पत्र दिये जायेंगे। यह प्रवेश पत्र मोहल्ला रामकोट स्थित राम कचहरी मंदिर में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कैंप कार्यालय से जारी होंगे। पुलिस द्वारा सुरक्षा जांच व अन्य सभी व्यवस्थाएं सदैव के अनुसार ही रहेंगी। अन्य सभी भक्त सदैव के समान प्रात: काल 7 से दर्शन के लिए प्रवेश कर सकेंगे। यह प्रवेश अब 11:30 बजे दोपहर तक रहेगा। भोग आरती में 30 भक्त अधिकतम प्रवेश पत्र लेकर उपस्थित रह सकेंगे। भोग आरती दोपहर 12 बजे होगी। भगवान की विश्राम अवधि दिन में 12:30 बजे से दोपहर पश्चात 2 बजे तक रहेगी। दो बजे से दर्शन के लिए सर्व सामान्य भक्त सदैव के समान प्रवेश कर सकेंगे। यह प्रवेश अब सायंकाल 7 बजे तक होगा। भोग आरती में सायंकाल को अधिकतम 60 व्यक्ति प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित रह सकेंगे। भोग आरती रात्रि 7:30 बजे होगी। यह व्यवस्था आगामी 29 अक्टूबर 2022 ज्ञान पंचमी से प्रारंभ होगी। उक्त जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या के महामंत्री चंपत राय ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,021