Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनी दिवाली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनी दिवाली
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के हजारीबाग के मुख्य सेवा केंद्र पर दीपावली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महालक्ष्मी, श्री नारायण तथा श्री गणेश, मां काली की चैतन्य झांकी सजाई गई। इस झांकी का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसमें विशेष गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मौके पर बैंक ऑफ इंडिया मुख्य ब्रांच के मैनेजर पूनम, बैंक ऑफ इंडिया रामनगर ब्रांच के मैनेजरअभय कुमार गुप्ता, एसबीआई के एरिया ऑफिसर अनिमेष दत्ता, बैंक ऑफ बड़ौदा के कैसियर मंजू, केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी हर्षा दीदी, देवांगना सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी तृप्ति दीदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। ब्रह्माकुमारी हर्षा दीदी ने दीपावली का अर्थ बताते हुए कहा कि दीपावली दीपकों का त्यौहार है। इस त्योहार में 15 दिन पहले से घरों की कोने-कोने की सफाई की जाती है। कोई भी कोना बाकी ना रह जाए। इस दिन नये कपड़े पहनते हैं तथा सभी स्नेह में गले मिलते हैं और एक दूसरे का मुख्य मिठा करते हैं। इन सभी बातों का आध्यात्मिक अर्थ यही है कि बाह्य सफाई के साथ-साथ हमारी आत्मा की सफाई कर अपने कर्मों को श्रेष्ठ बनाने का ज्ञान परमात्मा हमको देते हैं और ज्ञान रत्नों से हमारा श्रृंगार करते हैं तभी पवित्रता का नया शरीर हम को मिलता है। हमारे संस्कारों में जब श्रेष्ठता आ जायेगी, तब हम संस्कार मिलन की रास करेंगे। यह त्योहार सिर्फ बाह्य रूप से न मनाकर हमें इसके आध्यात्मिक अर्थ को जानकर मनाना चाहिए। दीपावली कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। अर्थात जब इस संसार में अज्ञानता का घोर अंधेरा छा जाता है, तब स्वयं परमात्मा निराकार शिव इस धरा पर अवतरित होकर हम-सब के आत्मा रुपी दीपकों में ज्ञान घृत डाल कर और राजयोग की बाती डालकर आत्मा के बुझे दीप को जगाते हैं। तब हम सब आत्मा जागती जोत बनकर औरों के आत्मा रूपी दीपक को जगाते हैं और अपने में सद्गुण की धारणा करके संस्कारों के महाराश करते हैं। जब एक दूसरे की ज्योति जग जाती है यही चैतन्य दीपमाला का यादगार स्थूल में दीपावली मनाते हैं। इस तरह के अनेक गूढ़ रहस्यों से दीदी ने अवगत कराया। इसके पश्चात दीपावली की हार्दिक बधाइयां दी गई तथा छोटे छोटे नन्हे-मुन्ने बाल कलाकारों ने नृत्य और कविता के माध्यम से सभी को दीपावली रोशनी के इस त्यौहार की शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात सभी को प्रसाद वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ लोगों ने उपस्थित हो इस कार्यक्रम का लाभ लिया। इसके साथ ही गुरुवार दिनांक 27 -10 -2022 को सेवा केंद्र पर भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा का कार्यक्रम भी रखा गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,799