समाज
गांव में यदि एक भी सुदामा हो, तो सबको ऐश्वर्य भोग की प्राप्ति : पंडित रामदेव
ABN Bureau
•
21 Oct, 2022
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। महिला भक्ति परिषद् रांची यूनिवर्सिटी कॉलोनी बरियातू के द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का समापन भंडारा के साथ शुक्रवार को हो गया। जिसमें परिषद् के संरक्षक राजा दुबे का अथक सहयोगा रहा। साथ ही महाराज दिव्यज्ञान जी का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। भंडारा की व्यवस्था श्रीराम शनि मंदिर के भक्तों ने किया। संपूर्ण आयोजन में स्वर्ण जयंती क्लब, हाउसिंग क्लब बरियातू के सदस्यों का भी भरपूर सहयोग रहा। श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम सुदामा चरित्र के साथ हुआ। व्यास पंडित रामदेव ने सुदामा जी की कथा में कहा कि भगवान कृष्ण ने न सिर्फ सुदामा को ऐश्वर्य वैभव दिया, बल्कि पोरबंदरवासी सुदामा के पड़ोसी को भी ऐश्वर्य मिला। अर्थात गांव में यदि एक व्यक्ति भी भक्त हो तो गांव वालों को भी ऐश्वर्य, योग, भोग और चतुर्थ पुरूषार्थ की प्राप्ति होती है। मौके पर विपिन सिंह, संतोष पांडेय भी सक्रिय भूमिका में थे।
विज्ञापन