Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पदमा : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए बरही विधायक अकेला

पदमा : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल हुए बरही विधायक अकेला
विज्ञापन
टीम एबीएन, पदमा (हजारीबाग)। पदमा प्रखंड अंतर्गत पदमा पंचायत भवन के परिसर में आज झारखंड सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बरही विधानसभा के विधायक उमाशंकर अकेला, पदमा अंचलाधिकारी मोहम्मद मुजाहिद अंसारी, पदमा प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता, प्रमुख मीना देवी, पदमा पंचायत मुखिया अनिल मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर विधायक उमाशंकर अकेला ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार की सोच है कि योजना का लाभ गांव तक आम गरीबों को मिले, इसके लिए झारखंड सरकार ने आप की योजना आपके सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कर रही है। विधायक ने सरकार की अनेक योजनाओं के बारे में आम जनता को बताया और कहा कि आप इसका लाभ लें, आज के शिविर में कुल आवेदन 467 आए जिसमें 191 आवेदन का निष्पादन हुआ वही 276 आवेदन पेंडिंग रहे, जिसमें सावित्री बाई फुले बालिका योजना में 221 आवेदन, मनरेगा में 17, भूमि सुधार विभाग में 20, राशन कार्ड में 53, पशुपालन विभाग में 50, किसान क्रेडिट कार्ड में 1, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन में 1, पेंशन योजना में 3 आवेदन आए। वही 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित की गई, इस अवसर पर पदमा उप प्रमुख सतेंद्र राणा, कूटी पिसी पंचायत के मुखिया सविता देवी, सूरजपुरा पंचायत मुखिया सीताराम महतो, बिहारी पंचायत मुखिया क्या चंचला कुमारी, पिंडार कोण की मुखिया सुनीता देवी, बंदर बेला पंचायत के मुखिया विजय मेहता, सरैया पंचायत के मुखिया शांति देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष संजय यादव, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विद्याभूषण राम, पंचायत समिति सदस्य सुशीला देवी, रूबी देवी, रेखा देवी, मीना देवी, प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मी, पदमा पंचायत के वार्ड सदस्य एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,540