Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

हरे राम, हरे कृष्ण फाउंडेशन के 18 सदस्य पहुंचे चरही

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हरे राम, हरे कृष्ण फाउंडेशन के 18 सदस्य पहुंचे चरही
विज्ञापन
टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। हरे राम, हरे कृष्ण फाउंडेशन काशी आंध्र प्रदेश से 4 महिला समेत 18 सदस्य साधु संत महात्माओं की मंडली चरही पहुंचे। जिन्हें स्व टेकलाल महतो स्मृति भवन में रात्रि विश्राम के लिए ठहराया गया। महात्मा गण आंध्रप्रदेश होते हुए 90 दिन की महा पदयात्रा काशी बनारस होते हुए श्री राम जन्मभूमि अयोध्या जाने के क्रम में चरही में विश्राम किया। यहां पर सभी महात्माओं को भव्य स्वागत किया गया। साथ ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रात्रि भोजन का प्रबंध कराया। संतों का कहना था कि भारत हिंदू राष्ट्र बने, गौ हत्या बंद हो, राम जन्मभूमि का निर्माण जल्द पूरा हो और पूरे विश्व में शांति हो। सभी संत महात्माओं के जत्थे को पैदल चलकर हत्यारी घाटी तक सुरक्षा-व्यवस्था के साथ पहुंचाया गया। मौके पर चरही थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार सिंह चौधरी, उमेश कुमार सिंह, बासुदेव करमाली, सत्येंद्र नारायण सिंह, गौतम सिंह, सतीश कुमार साहू, गौतम सोनी, देवंती देवी, आशा राय, फुलेश्वर महतो, रमेश यादव, रमेश कुमार, लाल सिंह, उपेंद्र कुमार शास्त्री, संजय सिंह, वीणा मिश्रा, संगीता देवी, रेखा महतो आदि सन्तों के स्वागत में लगे रहे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,828