Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 54
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

आनंद विहार से पटना के बीच चलेगी दिवाली-छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आनंद विहार से पटना के बीच चलेगी दिवाली-छठ पूजा स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
एबीएन सोशल डेस्क। दीपावली और छठ जैसे महापर्व पर हर कोई अपने घर जाना चाहता है। इस कारण ट्रेनों में अभी से काफी भीड़ और वेटिंग चल रही है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखकर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार से पटना के बीच स्पेशल पूजा ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इसकी सूचना उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर ने दी है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन प्रयागराज से पटना और फिर पटना से आनंद विहार के बीच चलेगी। गाड़ी संख्या 03255/03256 15 अक्टूबर से चलेगी। गाड़ी संख्या नम्बर 03255 पटना से 15 अक्टूबर से 07 नवंबर तक चलेगी और यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी। गाड़ी संख्या नम्बर 03256 आनंद विहार टर्मिनल से 16 अक्तूबर से 08 नंवबर तक प्रतिदिन चलेगी। बता दें कि यह सुपरफास्ट ट्रेन है। इस ट्रेन का ठहराव केवल 6 स्टेशनों पर ही होगा। पटना से ट्रेन सुबह 10 बजे चलेगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशनों से होते हुए शाम 4 बजे प्रयागराज स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद प्रयागराज स्टेशन पर मात्र 5 मिनट के लिए रुकेगी। इसके बाद यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से गुजरते हुए आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन आनंद विहार से रात को 1 बजे खुलेगी और सुबह 08:25 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। फिर से यह ट्रेन प्रयागराज पर 5 मिनट के लिए रूकेगी। इसके बाद यह ट्रेन दिन में 2:45 बजे पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन