टीम एबीएन, रांची। महिला भक्ति परिषद रांची युनिवर्सिटी कालोनी बरियातू के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 15 से 21 अक्टूबर तक चलेगा। कथा विश्राम के दिन सन्ध्या को भण्डारा का आयोजन किया जायेगा। कथा व्यास पण्डित रामदेव पाण्डेय के द्वारा दिन ढाई बजे से छः बजे तक कथा होगी। कथा के मुख्य यजमान गायत्री मिश्रा के साथ पंडित रमेश दुबे, करुणा पाण्डेय, सुशीला देवी, छवि विश्वकर्मा, मेघना कुमारी, राजा दुबे, काली दा, विकास भार्गव, विपिन सिंह अनेक लोग हैं।