Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

हर गांव में हितचिंतक बनाना हमारा लक्ष्य : अमरीश सिंह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हर गांव में हितचिंतक बनाना हमारा लक्ष्य : अमरीश सिंह
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद, हजारीबाग विभाग अंतर्गत 4 जिले क्रमश: हजारीबाग, चतरा, कोडरमा एवं गिरिडीह की बैठक आज दिनांक12 अक्टूबर, 2022 को अपराह्न 11 बजे से दो सत्रों में हजारीबाग के बरही स्थित नगर भवन में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री एवं विशेष संपर्क सहप्रमुख अमरीश सिंह उपस्थित थे। मुख्य वक्ता अमरीश सिंह ने कहा विधमीर्यों ने श्रद्धा एवं आस्था को नष्ट करने के दृष्टि रखकर ही भारतवर्ष के लगभग 30,000 से अधिक मानबिंदुओं को नष्ट किया। उन्होंने कहा अयोध्या में भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम, मथुरा में श्री कृष्ण मंदिर एवं काशी में बाबा विश्वनाथ का मंदिर को मात्र क्षति पहुंचाने का उद्देश्य नहीं था बल्कि आने वाली पीढ़ियों को आस्था से विमुक्त करना था। हिंदू समाज के असीम आस्था के कारण ही भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम का मंदिर को प्राप्त करने के लिए 76 संघर्ष किए गए इसमें 4.50 लाख से अधिक हिंदुओं ने अपना बलिदान की है। आज हमारा संघर्ष का उत्कर्ष काल चल रहा है। हम अपनी आंखों से भव्य श्रीराम का मंदिर देखने वाले हैं। उन्होंने कहा मंदिर हमारा सामूहिक चेतना का केंद्र रहा है। हमें आज पुन: सत्संग एवं मिलन केंद्र के माध्यम से प्राचीन परंपरा को चलाते हुए हिंदू में नई चेतना का जागरण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा चेतना जागरण से ही गोरक्षा, हिंदू कन्या रक्षा, धर्मांतरण सहित अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक मानबिंदुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख सकते हैं। उन्होंने कहा वर्तमान चुनौतियों को देखते हुए हिंदू शक्ति का बढ़ना आवश्यक है, इसलिए हम प्रत्येक गांव में विश्व हिंदू परिषद का हितचिंतक बनायेंगे। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा 30 अक्टूबर एवं 2 नवंबर 2022 को हुतात्मा दिवस के अवसर पर सभी जिला केंद्रों में रक्तदान शिविर तथा 6 नवंबर से 20 नवंबर 2022 तक हितचिंतक अभियान पूरे प्रांत में चलाया जाएगा, यह अभियान प्रांत के सभी गांवों में चलेगा। हितचिंतक अभियान को सफल बनाने के लिए100 से अधिक कार्यकतार्ओं ने पूरे समय देने का संकल्प लिया। डॉ साहू ने कहा 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक शौर्य दिवस पर शौर्य संचलन, 23 दिसंबर को धर्म रक्षा दिवस तथा 15 जनवरी 2023 को समरसता दिवस के रूप में पूरे प्रांत में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा प्रत्येक इकाई में संगठन की समिति, प्रत्येक समिति का सत्संग एवं सेवा केंद्र से समाज में एक नई जागरण होगी। समाज के जागरण से ही सामाजिक कुरीतियां दूर हो सकती हैं। हितचिंतक अभियान को सफल बनाने के लिए जिला संयोजक एवं सहसंयोजकों की घोषणा की गई, जिसमें हजारीबाग जिला के लिए अरविंद मेहता को संयोजक एवं गुरुदेव गुप्ता व इंग्लिश सोनी को सहसंयोजक, कोडरमा जिला के लिए राजू यादव को संयोजक एवं पप्पू बरनवाल को सहसंयोजक, चतरा जिला के लिए भुनेश्वर साहू को संयोजक एवं राहुल कुमार को सहसंयोजक तथा गिरिडीह जिला के लिए रामकिशोर शरण को संयोजक एवं कृष्णदेव पांडे को सहसंयोजक घोषित किये गये। बैठक में प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, विशेष संपर्क प्रांत सहप्रमुख अरविंद सिंह, विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी हजारीबाग विभाग झारखंड के विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,285