Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग रहा कठिन, पर मथुरा-काशी में मंदिर निर्माण होगा आसान : भैया जी जोशी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग रहा कठिन, पर मथुरा-काशी में मंदिर निर्माण होगा आसान : भैया जी जोशी
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय प्रांत मंत्री- सहमंत्री के चार दिवसीय (7से 10 अक्टूबर 2022) अभ्यास वर्ग का समापन आज 10 अक्टूबर 2022 को अपराह्न 1 बजे महाराष्ट्र के मुंबई स्थित लोनावला के महाराजा अग्रसेन भवन सभागार में हुई। समापन सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी उपस्थित थे। भैया जी जोशी ने कहा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विश्वास के साथ कार्यकर्ता को निरंतर क्रियाशील रहना आवश्यक है। कार्यकर्ताओं के प्रगाढ़ विश्वास से किए गए कार्य के कारण ही हिंदू समाज में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने कहा श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य के निमित्त कई कठिनाइयां आई, परंतु अब मथुरा व काशी का मार्ग हमें आसान हो जायेगा। उन्होंने कहा ईश्वरीय कार्य सदैव पूर्ण होता है, परंतु इसके लिए भी पुरुषार्थ की आवश्यकता होती है। कार्यकतार्ओं का निस्वार्थ एवं प्रमाणिकता भरा कार्य से संगठन के प्रति समाज में विश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा सफलता भरा जीवन एवं सार्थक जीवन में अंतर है यदि कोई मनुष्य सफल हो जाता है तो उसका जीवन सार्थक हो गया ऐसा मानना ठीक नहीं रहेगा अर्थात एक व्यक्ति जिसे स्वयं पर विश्वास रखते हुए किसी विशेष कार्य को लक्ष्य तक पहुंचा देता है तभी उसका जीवन सार्थक होता है। उन्होंने कहा कार्यकर्ता को कार्य करने की प्रेरणा अंदर से आना चाहिए। हमें कार्यकतार्ओं की मन:स्थिति को जानकर तथा उनके उर्जा, रूचि एवं क्षमता को देखते हुए उन्हें दायित्व सौंपकर कार्य करने का प्रेरणा जगाना चाहिए। कार्यकर्ता के अंत:करण के प्रेरणा के कारण ही संगठन का विस्तार एवं समाज में एक नई जागरण को परिलक्षित करता है। उन्होंने कहा सामूहिकता, पारदर्शिता, विकासशीलता व चैतन्यशीलता संगठन के विकास के मूल मंत्र है। केंद्रीय प्रांत मंत्री अभ्यास वर्ग में 4 दिन तक पूरे भारत के लगभग 200 प्रतिनिधि के बीच आगामी 2024 में विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूर्ण होने के निमित्त आगामी हितचिंतक अभियान, संगठन विस्तार, मठ मंदिरों की सुरक्षा एवं व्यवस्था सहित विविध आयामों के करणीय बिंदु पर गहन विचार विमर्श कर योजना बनाई गई। योजना के तहत आगामी 6 नवंबर से 20 नवंबर, 2022 तक हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा जिसमें देश के सभी गांवों तक पहुंच कर विश्व हिंदू परिषद के हितचिंतक बनाने का लक्ष्य निर्धारण किया गया। साथ ही साथ परावर्तन (घरवापसी) का भी सभी प्रांतों ने अपना लक्ष्य निर्धारण किया। अभ्यास वर्ग में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार, केंद्रीय महामंत्री मिलिंद जी परांडे, केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायकराव देशपांडे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय सदस्य सुरेश जी सोनी, पूर्व केंद्रीय संगठन महामंत्री दिनेशचंद्र जी, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र जैन, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर शर्मा, केंद्रीय सहमंत्री अमरीश सिंह, केंद्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी, केंद्रीय मंत्री बजरंग लाल बागड़ा, केंद्रीय सह मंत्री गोपाल जी सहित कई केंद्रीय अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। केंद्रीय प्रांत मंत्री अभ्यास वर्ग में पटना क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, झारखंड प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार,सहमंत्री वीरेंद्र यादव, सहमंत्री रामनरेश सिंह, सहमंत्री रंगनाथ महतो झारखंड के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,068