Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग करेगा नाई समाज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग करेगा नाई समाज
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। भारतीय नाई समाज की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक जवाहर नेहरू यूथ सेंटर, दिल्ली में आठ और नौ अक्टूबर को होने वाली है। इसमें पूरे भारत से समाज के पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य भाग लेंगे। इसी कड़ी में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर इस बैठक में भाग लेने हजारीबाग से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस बैठक में जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग केंद्र सरकार से किया जायेगी। समाज के सभी तपके के लोगों का उत्थान कैसे हो, इस पर विचार विमर्श किया जायेगा। साथ ही समाज को दहेजमुक्त बनाने पर रणनीति बनाई जायेगी। साथ ही समाज में मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को बंद करने पर विचार विमर्श किया जायेगा और इसके साथ पूरे भारत में बिखरे समाज को एक मंच पर लाने पर रणनीति बनाई जायेगी। भारतीय नाई समाज का नीति और सिद्धांत को समाज का जन-जन तक पहुंचे पर दिशा निर्देश जारी होगा। सारे पहलू पर गहन विचार विमर्श कर समाज को एक नई दिशा प्रदान करना है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 79,289