टीम एबीएन विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। वन पर्यावरण रक्षा समिति बनासो एवं चानो के उपाध्यक्ष सुरेश राम जो 40% हैंडीकैप्ड है, जो बीते 7 सितंबर को वन पर्यावरण मेला में शरीक होकर 14वीं वर्षगांठ मनायी। लोगों में वन एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता लाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे है। विदित हो कि दूध मटिया में झारखंड राज्य स्तरीय मेला प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है। जिसे लेकर हजारीबाग से टाटीझरिया के दूधमटिया साइकिल यात्रा कर पहुंचे। कार्यक्रम में टाटीझरिया के वन प्रेमीयों द्वारा ढोल मजीरे साथ लोक गीत गायन कर कर लोगों को वन के प्रति जागरूक किया। वहीं पत्ते और पुष्प से जल छिड़क कर आगंतुक लोगों को स्वागत किया गाया। कार्यक्रम में दिनेश खंडालवाल, मुरारी सिंह, और सत्य प्रकाश शामिल थे।