देश
जम्मू-कश्मीर : रियासी जिले में 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप
ABN Bureau
•
08 Sep, 2022
विज्ञापन
एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बृहस्पतिवार को 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि कटरा में सुबह सात बजकर करीब 52 मिनट पर भूकंप आया। इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। जम्मू क्षेत्र के डोडा, रियासी, किश्तवाड़ और उधमपुर जिलों में पिछले महीने कम तीव्रता के 13 भूकंप आये थे।
विज्ञापन