झारखंड
एसआर डीएवी पुंदाग में मना गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह
ABN Bureau
•
04 Aug, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौके पर तुलसीदासजी के व्यक्तित्व व कर्तृत्व को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने विद्यालय के संगीत शिक्षक शैलेन्द्र कुमार पाठक के साथ रामचरित मानस के बाल काण्ड की चौपाइयों का सस्वर वाचन किया। तत्पश्चात उन्होंने तुलसीदासजी के भजन की मोहक प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आकर्षण के मुख्य केंद्र एलकेजी तथा यूकेजी वर्ग के छोटे-छोटे बच्चे थे, जो रामचरित मानस के विभिन्न चरित्रों को साकार कर रहे थे। विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती सरिता कुमारी ने गोस्वामी तुलसीदासजी की सर्वश्रेष्ठ रचना "रामचरित मानस" पर विस्तार से चर्चा की। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि तुलसीदास हिंदी साहित्य की महान विभूति थे। उन्होंने अपनी रचनाओं में भारतीय संस्कृति के उज्ज्वल पक्ष को प्रकाशित किया है। "रामचरित मानस" में समाज के आदर्श रूप को प्रदर्शित किया है। इस ग्रंथ से मिली सीख को आत्मसात करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन मीनू पाठक ने किया। इस समारोह में सभी विद्यार्थी तथा शिक्षक - शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन