एबीएन सेंट्रल डेस्क। जोधपुर में जुलाई माह में 140 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। जोधपुर में जुलाई माह में 140 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है।
राजस्थान में जुलाई में जमकर बरसे बादल: राजस्थान में बारिश का परिदृश्य बदल रहा है। राजस्थान में इस बार जुलाई माह में बारिश ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। वर्ष 1956 के बाद यह पहला मौका है जब जुलाई में इस कदर बादल बरसे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के केवल दो ही जिले ऐसें हैं जो जुलाई माह में औसत बारिश के आंकड़े को नहीं छू पाये हैं। शेष सभी में बारिश ने जमकर दरियादिली दिखाई है।