5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू, रेस में जियो, आइडिया, वोडाफोन और अडानी ग्रुप
ABN Bureau• 26 Jul, 2022
1 Views
विज्ञापन
एबीएन नॉलेज डेस्क। 5जी नेटवर्क के लिए आज देश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी हो रही है। अब जल्द ही आपको 5जी की सुविधा अपने मोबाइल फोन पर मिलेगी। 5जी की नीलामी में देश की चार बड़ी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, ये सभी कंपनियां 72 गीगाहर्ट्ज की रेडियोवे्स को हासिल करने के लिए 4.3 लाख करोड़ की नीलामी में हिस्सा ले रही हैं। नीलामी की प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। हालांकि इस 5जी की बिक्री प्रक्रिया को पूरा होने में कई दिन लग सकते हैं। इस नीलामी में अडानी इंटरप्राइजेस, भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया हिस्सा ले रहे हैं।