Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
ज्ञान विज्ञान

इसरो ने लॉन्च किया हर मौसम में किसी भी वक्त तस्वीरें लेने वाले तीन सैटेलाइट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इसरो ने लॉन्च किया हर मौसम में किसी भी वक्त तस्वीरें लेने वाले तीन सैटेलाइट
विज्ञापन
एबीएन नॉलेज डेस्क। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो ने गुरुवार को अपने महत्वाकांक्षी मिशन पीएसएलवी-सी53 के तहत सिंगापुर की तीन सैटेलाइट को लॉन्च किया है। पीएसएलवी-सी53 (PSLV-C53) एनएसआईएल का दूसरा समर्पित वाणिज्यिक मिशन है। यह प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से किया गया है। यह पीएसएलवी (PSLV) का 55वां मिशन है। इस मिशन के तहत एक खास उपग्रह भी लॉन्च किया है। यह उपग्रह किसी भी मौसम में तस्वीरें लेने में सक्षम है। पीएसएलवी-सी53 इसरो के कॉरपोरेट आर्म न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) का दूसरा महत्वाकांक्षी मिशन है। जानकारी के मुताबिक प्रक्षेपण के 18 मिनट बाद सिंगापुर की तीन सैटेलाइटों को उनकी कक्षा में स्थापित करने के लिए लॉन्च कर दिया। अंतरिक्ष एजेंसी ने इससे पहले एक ट्वीट में बताया था, पीएसएलवी-सी53/डीएस-ईओ मिशन : 30 जून, 2022 को भारतीय समयानुसार 18:02 बजे होने वाले प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वहीं पिछले दिनों हैदराबाद के ध्रुव स्पेस प्राइवेट लिमिटेड और बेंगलुरु के दिगांतरा रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के पेलोड को भी गुरुवार को अंतरिक्ष में भेजा गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,049